वार्षिक अधिवेशन में सदस्यों ने की अनुपूरक बजट पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बठवान कृषि सहकारी सेवा समिति के वार्षिक अधिवेशन में सदस्यों ने भविष्य की योजनाओं, सेवाओं के विस्तार और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने को लेकर सुझाव दिए। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और अनुपूरक बजट पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार सदस्य शेयर, जमा राशि और बचत खातों में वृद्धि दर्ज की गई। सदस्य जमा राशि 50 लाख रुपये से अधिक पहुंच गई। वहीं, आरडी और एफडीआर में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। समिति द्वारा दिए गए ऋणों में भी इजाफा हुआ है, जिससे किसानों को आर्थिक सहयोग मिला।
अधिवेशन के दौरान ब्याज से हुई आय, विविध आय और खर्चों का भी ब्यौरा रखा गया। उर्वरक और अन्य वस्तुओं के लेन-देन के साथ समिति ने करीब 3.86 लाख रुपये का सकल लाभ अर्जित किया। इस मौके पर रोशनलाल चौधरी, सुरेश चौधरी, डॉ. कमल सदस्य उपस्थित रहे। संवाद