फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन की चोड़ू पंचायत के विभाजन का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र..
विज्ञापन

नादौन की चोड़ू पंचायत के
विभाजन का प्रस्ताव पारित
जीहण क्षेत्र के लोगों ने अलग पंचायत बनाने की उठाई मांग
धौलासिद्ध परियोजना का लाभ विभाजित होने के बाद दोनों को मिलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन(हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की चोड़ू पंचायत में आयोजित आम जलास के दौरान लोगों ने सर्वसम्मति से पंचायत को दो हिस्सों में विभाजित करने का प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा है। इस दौरान कुछ मुद्दों को लेकर आपस में काफी गहमा गहमी भी हुई।
सभा में इस बात पर भी सहमति जताई गई कि जीहण और भौऊ क्षेत्र में बनने वाली धौलासिद्ध परियोजना का लाभ विभाजित होने के बाद दोनों ही पंचायतों को मिले। वहीं, नई पंचायत का नाम जीहण रखा जाए और इसका कार्यालय बढ़ेतर गांव में खोला जाए। पंचायत का कुछ भाग अति दुर्गम क्षेत्र है, जिसमें मुख्यत: भोऊ और जीहण क्षेत्र आते हैं। इसी क्षेत्र में इस परियोजना को स्थापित किया जा रहा है और इसी क्षेत्र के लोग लंबे समय से चोड़ू पंचायत से अलग होने की मांग कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि उनका क्षेत्र बड़ी पंचायत होने के कारण विकास से अछूता रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही इन लोगों का यह भी कहना था कि परियोजना के लिए उनके गांवों की भूमि प्रयोग में लाई जा रही है, इस कारण इसका लाभ भी उन्हें ही मिलना चाहिए। वहीं चोड़ू पंचायत के लोगों का कहना था कि एक ही पंचायत होने के कारण इस परियोजना के लाभ का हक उन्हें भी बराबर मिलना चाहिए। इन्हीं मुद्दों को लेकर दोनों ही क्षेत्रों के लोगों में खींचतान चल रही थी। इस कारण रविवार को आम जलास बुलाया गया था, जिसमें दोनों ही पक्षों में अधिकांश मुद्दों पर आम सहमति बन गई। इस चोड़ू पंचायत के सात वार्ड हैं तथा आबादी करीब साढ़े तीन हजार है। इसमें 754 परिवार और 2202 वोटर हैं, परंतु विभाजन के बाद करीब आधा-आधा भाग दोनों पंचायतों को मिलेगा। इस संबंध में पंचायत प्रधान सूरम सिंह और उप प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि पंचायत के विभाजन को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके सरकार को भेजा गया है तथा अन्य मुद्दों पर भी अब सहमति बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें