फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज को जल्द मिलेंगे 500 एंटी स्नेक वेनम टीके

Thu, 06 Nov 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जल्द ही एंटी स्नेक वेनम टीकों की कमी खत्म होगी। टीकों की खरीद की स्वीकृति के लिए कॉलेज प्रधानाचार्य के पास फाइल भेजी गई है।
विज्ञापन

करीब 500 टीके मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलने के बाद कंपनी को टीकों की मांग की जाएगी। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सांप काटने पर लगाए जाने वाले एंटी स्नेक वेनम टीकों की कमी चल रही है। मेडिकल कॉलेज में केवल 20 के करीब टीके ही बचे हैं। कॉलेज में हर तीन महीने के बाद दवाइयों और टीकों की सप्लाई की जाती है।

कुछ महीने पहले टीकों की सप्लाई की गई थी, लेकिन अभी तक टीके नहीं मिले हैं। मेडिकल कॉलेज में सामान्य तौर पर 500 एंटी स्नेक वेनम टीके उपलब्ध होते हैं। अब पुन: टीकों की पूर्ति के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज में सप्ताह में एक से दो मामले सर्पदंश के आते हैं। बरसात के दौरान यह संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन


कोट
मेडिकल कॉलेज में 500 एंटी स्नेक वेनम टीकों की खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वीकृति के लिए फाइल प्रधानाचार्य कार्यालय भेजी गई है। जल्द ही टीके मिल जाएंगे। -डॉ. देसराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें