फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज को मिली दो एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस

Thu, 16 Oct 2025 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज को मिली दो नई एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को दो एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस की सुविधा मिली है। इससे स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरणों से लैस इन एंबुलेंस में मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा। यह सुविधा निशुल्क रहेगी। एंबुलेंस में ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर, इसीजी मशीन, ऑक्सीजन सिलिंडर और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग मशीन सहित आपातकालीन सुविधाएं मौजूद हैं। इससे गंभीर मरीजों को जल्द और बेहतर इलाज सुनिश्चित होगा। इन एंबुलेंस के साथ एक प्रशिक्षित इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन भी मौजूद रहेगा।

हालांकि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पहले से जीवनदायिनी रोगी वाहन की सुविधा है। रोगी वाहन का शुल्क 20 रुपये प्रति किलोमीटर है। शुल्क होने के कारण इस वाहन का प्रयोग बहुत कम होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव के बाद गर्भवती महिलाओं को जब घर जाना होता थाए तो महिलाओं को निशुल्क सुविधा नहीं मिल पाती थी। उन्हें निजी टैक्सियों का प्रयोग करना पड़ता था। इससे अन्य मरीज भी निशुल्क सुविधा नहीं होने से आर्थिक रूप से प्रभावित होते थे। मरीज लंबे समय से मेडिकल कॉलेज से निशुल्क एंबुलेंस सुविधा की मांग कर रहे थे। नई एंबुलेंस सुविधा से लोगों का काफी सहूलियत होगी।

कोट

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को दो नई एंबुलेंस मिली हैं। नई एंबुलेंस का लोगों का फायदा उठाना चाहिए। स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी।
-डॉ. रमेश भारती, प्राचार्य, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेजए हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें