फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर में 7.80 करोड़ से बनेगा मेकेनिकल ब्लॉक

विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू, हमीरपुर में 7.80 करोड़ से मेकेनिकल ब्लॉक बनेगा। इस ब्लॉक के निर्माण के लिए सरकार ने राशि स्वीकृत कर दी है।
विज्ञापन

इस राशि से एक करोड़ रुपये की पहली किस्त लोक निर्माण विभाग को जारी भी हो गई है। लोक निर्माण विभाग जल्द ही ड्राइंग तैयार कर मेकेनिकल ब्लॉक का निर्माण शुरू करवाएगा। मेकेनिकल ब्लॉक के साथ-साथ छात्रों को नए कैफे एरिया यानी आधुनिक कैंटीन की सुविधा भी मिलेगी।
तीन मंजिला भवन में सिविल कार्य समेत, बिजली सप्लाई, लिफ्ट, फायर हाइड्रेंट, फायर अलार्म, फायर फाइटिंग उपकरण, वर्षा जल संग्रहण टैंक और सोलर पैसिव समेत अन्य कार्य होंगे। राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर के मेकेनिकल विभाग में करीब 130 छात्र अध्ययनरत हैं। इस वक्त मेकेनिकल ब्लॉक कॉलेज के वर्षों पुराने भवन में ही चल रहा है। यहां पर छात्र अपनी कक्षाएं लगाते हैं। अब नया ब्लॉक बनने से इसमें नई कार्यशालाएं बनेंगी और जरूरी उपकरण भी छात्रों को उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

कैंटीन भी बनेगी
राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य सतीश ढींगरा ने कहा कि कॉलेज में नया मेकेनिकल ब्लॉक बनेगा। इसके लिए सात करोड़ अस्सी लाख और 28 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। एक करोड़ रुपये की पहली किस्त भी लोक निर्माण विभाग को जारी हो गई है। तीन मंजिला भवन के साथ नई कैंटीन भी बनेगी।
निर्माण कार्य जल्द करेंगे शुरू
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा ने कहा कि मेकेनिकल ब्लॉक निर्माण के लिए 7.80 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। एक करोड़ रुपये की पहली किस्त आ गई है। जल्द ही भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें