फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरप्लस स्टाफ को रिलीव न करने पर सीएम तक पहुंचा मामला

Wed, 27 Nov 2024 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बवीता चंदेल
विज्ञापन

हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र में शिक्षक के तबादले को लेकर प्रधानाचार्य और विभागीय अधिकारियों में ठन गई है। तीन दफा उपनिदेशक और दो बार निदेशालय से आदेश जारी होने के बाद कांगू स्कूल से अभी तक शिक्षक को डेपुटेशन के लिए नहीं भेजा गया है।
विभाग का तर्क है कि कांगू स्कूल में सरप्लस स्टाफ है, लेकिन स्कूल प्रधानाचार्य का कहना है कि स्कूल में सृजित पदों के मुताबिक ही स्टाफ है। यह ममामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर ने नवंबर के प्रथम सप्ताह में शिक्षा खंड नादौन में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू के एक अंग्रेजी के प्रवक्ता को बदारण स्कूल में डेपुटेशन पर भेजने के आदेश जारी किए थे, ताकि दोनों स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलाई जा सके, लेकिन आदेश जारी होने बाद प्रधानाचार्य ने संबंधित स्टाफ को डेपुटेशन के लिए रिलीव नहीं किया। इस पर उपनिदेशक कार्यालय की ओर से निदेशालय को प्रधानाचार्य की शिकायत भेजी गई थी।
विज्ञापन

गौर हो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारण में अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता तीन सितंबर 2024 से मातृत्व अवकाश (मैटरनिटी लीव) पर चली गई है। शिक्षा विभाग ने आठ अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू से अंग्रेजी के दो प्रवक्ताओं में से एक को प्रतिनियुक्ति पर बदारण स्कूल में रिलीव करने के आदेश संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य को जारी किए, लेकिन स्कूल प्रधानाचार्य ने आदेशों को नहीं माना। उसके बाद उन्हें दोबारा रिमाइंडर भेजा गया, फिर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि स्कूल में पहले से ही अंग्रेजी के दो प्रवक्ता हैं और ऊपर से स्कूल प्रधानाचार्य भी स्वयं अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता हैं। शिक्षा विभाग ने भी स्कूल मुखियों को सप्ताह में छह पीरियड पढ़ाने के आदेश जारी कर रखे हैं। ऐसे में अगर स्कूल प्रधानाचार्य चाहतीं, तो वह एक प्रवक्ता को रिलीव कर सकती थीं और अपने स्कूल में विद्यार्थियों को स्वयं पढ़ा सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया है।


कोट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू की प्रधानाचार्य सरप्लस स्टॉफ को रिलीव नहीं कर रही हैं। इस बारे में शिक्षा निदेशालय को अवगत करवा दिया गया है। मामला सीएम तक पहुंच गया है। बदारण स्कूल एसएमसी ने सीएम के समक्ष इस मसले को उठाया है।

अनिल कुमार, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग, हमीरपुर

स्कूल में कोई भी सरप्लस स्टाफ नहीं है। स्कूल में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में 200 से अधिक विद्यार्थी है। स्कूल में सृजित पदों के अनुसार ही स्टाफ है।
विज्ञापन


शुकंतला पटियाल, प्रधानाचार्य, कांगू स्कूल

स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षक आपसी तालमेल से पढ़ा रहे हैं। स्कूल में निजी तौर पर विद्यार्थियों के टेस्ट लिए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कत न हो। रिक्त पद के बारे में शिक्षा विभाग को अवगत करवाया गया है।

डॉ. हरदीप ठाकुर, प्रधानाचार्य, बदारण स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें