हमीरपुर। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को हमीरपुर के बलिदानी कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस दाैरान मुख्यातिथि ने कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का शौर्य और बलिदान सदैव अमर रहेगा। प्रत्येक भारतवासी उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञ रहेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बलिदानियों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में बलिदान हुए हमीरपुर जिले के आठ सैनिकों हवलदार कश्मीर सिंह, हवलदार राजकुमार, सिपाही दिनेश कुमार, राइफलमैन दीप चंद, हवलदार स्वामी दास चंदेल, राइफलमैन प्रवीण कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार और सिपाही राकेश कुमार के परिजनों को सम्मानित किया गया।
सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने अतिथियों, बलिदानियों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का स्वागत किया और कारगिल युद्ध की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को बलिदानियों के सम्मान की शपथ भी दिलाई। कारगिल युद्ध में घायल पूर्व सैनिक मेहर सिंह ने अपने अनुभव साझा किए।
वहीं, पुलिस की गार्द ने सशस्त्र बलों की परंपरा के अनुसार सलामी दी। इस दौरान डिग्री कॉलेज हमीरपुर के विद्यार्थियों जतिन कुमार, ऐपशिता और अंशिता ने कारगिल विजय दिवस पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, एडीसी अभिषेक गर्ग, नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा, स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा, एसडीएम संजीत सिंह, होमगार्ड्स कमांडेंट विनय कुमार सहित अन्य अधिकारियों और लोगों ने बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की।
लिदानी कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक परिसर में विजय कारगिल दिवस पर बलिद
लिदानी कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक परिसर में विजय कारगिल दिवस पर बलिद