फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतारा नहीं जा सकता शहीदों का कर्ज : धूमल

विज्ञापन
शहीदी स्मारक हमीरपुर में कारिगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्घांजलि देते सैनिक कल्याण बोर्ड के ? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। कारगिल विजय दिवस के मौके पर जिलास्तरीय कार्यक्रम शहीद स्मारक में आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड स्कवार्डन लीडर मनोज राणा सहित अन्य ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा की प्रतिमा पर माल्यर्पण भी किया गया। शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

उधर, टौणी देवी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि देश के शहीद का शव उसके घर पहुंच सके, उसके परिजन उसका अंतिम दर्शन कर सकें, रस्मों के तहत राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हो, यह व्यवस्था पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी।
सम्मान कार्यक्रम के दौरान सैनिक परिवारों को कारगिल विजय दिवस पर सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सैनिक परिवारों, पूर्व सैनिकों, पूर्व सैनिकों की विधवाओं को शाल टोपी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं, इंद्र भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानी सैनिक वेलफयर सोसायटी हड़ेटा के सौजन्य से सोमवार को लोअर हडे़टा स्कूल मैदान में पूर्व सैनिकों ने कारगिल विजय दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इसमें शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में शहीद रोहिन सिंह के पिता रसिल सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

सोसायटी के अध्यक्ष सूबेदार मेजर आरनरी कैप्टन परशोतम और उपाध्यक्ष सुरेश ने मुख्यातिथि को शॉल देकर सम्मानित किया। समारोह में बच्चों ने देशभक्ति के गानों के साथ इस समारोह में चार चांद लगा दिए। कारगिल दिवस के अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष सूबेदार मेजर आरनरी कैप्टन परशोतम ने बच्चों को विजय दिवस के बारे में जानकारी दी। उधर, कारगिल युद्ध में बड़सर क्षेत्र से शहीद हुए दोनों जवानों के घर वालों को प्रशासन ने सम्मानित किया। शहीद प्रवीण कुमार के घर जाकर खंड विकास अधिकारी ने उनकी पत्नी को सम्मानित किया।
वहीं, शहीद दीपचंद राणा के पिता को एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा ने सम्मानित किया। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर तहसील कार्यालय परिसर नादौन में कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा। तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
भोरंज में भी एसडीएम राकेश शर्मा की अगुवाई में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कारगिल विजयी दिवस मनाया। इसका आयोजन खंड विकास कार्यालय भोरंज की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें