फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मर्म चिकित्सा और कपिंग थेरेपी बने लोगों की पहली पसंद

Mon, 10 Aug 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का लाभ लेता मरीज। स्रोत : आयुर्वेदिक वि
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में आयुर्वेदिक उपचार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। आधुनिक चिकित्सा के साथ बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक और पारंपरिक उपचार पद्धतियों की ओर रुख कर रहे हैं। जुलाई माह में 3872 लोगों ने आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ लिया।
विज्ञापन

इस दौरान मर्म चिकित्सा की 911, कपिंग थेरेपी की 760, ईएनटी एवं आई प्रोसीजर की 429 और कटी बस्ती की 87 प्रक्रियाएं की गईं। लोग बीमारी के उपचार के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य और प्राकृतिक संतुलन के लिए भी आयुर्वेद को प्राथमिकता दे रहे हैं।
जिले में वर्तमान में करीब 78 आयुर्वेदिक संस्थान संचालित हैं। इनमें आयुर्वेदिक अस्पतालों के अलावा आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी शामिल हैं। जिला आयुष अधिकारी तनुजा नागपाल ने बताया कि कई मरीजों को इन प्रक्रियाओं से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद शरीर की प्राकृतिक उपचार क्षमता को मजबूत करने में सहायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें