हमीरपुर बाजार में रविवार को पसरा सन्नाटा।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर/नादौन। कोरोना महामारी के चलते दो दिवसीय बंद का असर जिलाभर में देखने को मिला। जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा- निर्देश के अंतर्गत शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखे गए। जिसका पालन दूसरे दिन रविवार को भी होता दिखा।
लोग सरकारी नियमों का पालन सख्ती से कर रहे हैं। रविवार को बाजार लगभग सूना ही रहा, केवल जरूरी वस्तुओं की दुकानें ही खुली रहीं तथा लोगों की आवाजाही भी न के ही बराबर रही। इस दो दिन के बंद से जहां कुछ लोग खुश हैं तो कारोबारी परेशान हैं। दुकानें बंद रहने से कारोबारियों को काफी नुकसान हो रहा है। दुकानों का मासिक किराया और सेल्समैन को वेतन इत्यादि के अलावा परिवार का खर्च पूरा करना मुश्किल हो रहा है।