फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मंडी ने ऊना को एक विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवेन ने झटके छह विकेट, अमतर में हुआ अंडर-23 क्रिकेट मुकाबला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में वीरवार को अंतर जिला अंडर- 23 वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सुपर लीग में ऊना और मंडी के बीच एक दिवसीय मुकाबला हुआ। इसमें मंडी ने ऊना को एक विकेट से हरा दिया। इससे पूर्व मंडी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऊना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.4 ओवर में 251 रन बनाए। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अमनप्रीत सिंह ने 101 रन का योगदान दिया जबकि दीप सिंह ने 58 रन बनाए। मंडी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए देवेन ने छह विकेट लिए।
विज्ञापन



जबकि चिराग ने दो तथा मेहुल पठानिया और हुसन ने एक-एक विकेट लिया। जीत के लिए 252 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंडी की टीम ने 49.2 ओवर में 252 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। लोकेश चौहान ने 63 तथा अंकुश ठाकुर ने 67 रन का योगदान दिया। ऊना की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्यन ने तीन विकेट लिए। जबकि सदर्भ, केशव, विनय, अनिरुद्ध और सुनंदन ने एक-एक विकेट हासिल किया। अंत में मंडी की टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें