फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यास नदी में छलांग लगाने वाले वृद्ध का दूसरे नहीं लग पाया कोई पता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ब्यास पुल से नदी में छलांग लगाने वाले वृद्ध का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है। नदी में अत्यधिक पानी होने के चलते लापता वृद्ध को ढूंढने के लिए रेस्क्यू करने में भी प्रशासन और पुलिस को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद सुजानपुर पुलिस लगातार अलग-अलग टीमें बनाकर सर्च अभियान चला रही हैं। दूसरी ओर जिला कांगड़ा थाना लंबा गांव की टीम भी अपने स्तर पर जांच में जुट गई हैं। सुजानपुर ब्यास पुल के ऊपर से शुक्रवार को 12 बजे के करीब वृद्ध ने नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने की सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद से पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया गया है, लेकिन सर्च अभियान में सबसे बड़ी बाधा ब्यास नदी का तेज बहाव है।
विज्ञापन

शनिवार को लगातार हो रही बारिश से पानी का बहाव और बढ़ गया है। इसके चलते एनडीआरएफ एवं रेस्क्यू टीमें कार्य करने नहीं पहुंच सकी हैं। इसके बावजूद हमीरपुर और कांगड़ा पुलिस की अलग-अलग टीमें सर्च अभियान में अपने अपने स्तर पर लगी हुई हैं। सुजानपुर पुलिस की 2 टीमें सर्च अभियान के लिए बनाई गई हैं जो ब्यास पुल के साथ-साथ भलेठ पुंग खड्ड और इसके साथ-साथ आगे वाले क्षेत्र में सर्च अभियान चलाए हुए है। इस संबंध में पुलिस थाना सुजानपुर के प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि सुजानपुर पुलिस दो टीमें बनाकर सर्च अभियान में लगी है। उधर, पुलिस थाना प्रभारी लंबागांव विपन कुमार ने कहा कि पुलिस सर्च अभियान चलाए हुए है। तेेज पानी के बहाव में रेस्क्यू नहीं किया जा सकता। पानी कम होते ही जो भी जरूरत होगी लापता वृद्ध को ढूंढने में तमाम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें