फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मक्कड़ के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
Man killed in road accident in Chandigarh
विज्ञापन
सलौणी/हमीरपुर। ग्राम पंचायत मक्कड़ के 45 वर्षीय व्यक्ति की चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। व्यक्ति होली पर्व के लिए बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। रास्ते में ऑटो से बाइक की टक्कर हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई। कोविड टेस्ट और अन्य औपचारिकताओं के चलते रविवार शाम तक व्यक्ति का शव पैतृक गांव नहीं पहुंचा। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

किया जाएगा।
मक्कड़ निवासी राकेश कुमार धीमान पुत्र स्वर्गीय हंस राज धीमान चंडीगढ़ में निजी कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार को वह होली की छुट्टियों के चलते बाइक पर सवार होकर अपने घर निकला था। चंडीगढ़ में ही एक ऑटो से बाइक की टक्कर हो जाने के कारण वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। राकेश कुछ दिन पहले ही घर से गया था और होली पर वापस आने की बात कही थी। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गया है। पंचायत प्रधान राकेश शर्मा ने कहा कोविड टेस्ट व अन्य औपचारिकताओं के चलते शव रविवार शाम तक नहीं पहुंचा। सोमवार को ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें