फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अणु में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल झारखंड निवासी की मौत

Thu, 12 Nov 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत अणु क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को पैदल जा रहे राजेश कुमार को सुजानपुर की तरफ से पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर-1 अणु निवासी पुनीत ठाकुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी दुकान में मौजूद था। इसी दौरान उसे सड़क पर टक्कर की आवाज सुनाई दी। मौके पर मौजूद लड़की ने बताया कि वह अपने पिता के साथ पैदल जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसके पिता को टक्कर मार दी और चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी बलवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें