फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया में बड़सर के व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के पधयाण गांव के निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की नाइजीरिया में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। वीरवार को मृतक की पार्थिव देह नाइजीरिया से उसके पैतृक गांव में पहुंचाई गई। जहां शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, व्यक्ति की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन

परिवार के भरण पोषण के लिए नाइजीरिया गए राजेंद्र कुमार की मौत बीते शनिवार को बैडमिंटन खेलने के दौरान हो गई। राजेंद्र को खेलों का बहुत शौक था तथा वह बीते शनिवार की शाम अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहा था। इस दौरान खेलते-खेलते ही वह अचानक गिर पड़ा। उसके दोस्त उसेे मेडिकल सहायता देने की कोशिश करते रहे, लेकिन राजेंद्र ने दम तोड़ दिया था। मेडिकल रिपोर्ट में उसकी मृत्यु का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया है। वह अपने पीछे पत्नी व दो बेटियां छोड़ गया है। वीरवार सुबह पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची। गांव के श्मशानघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्राम पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी ने कहा कि वह जल्द ही घर लौटने वाला था, लेकिन इससे पहले भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें