फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह में ही हांफी 1.24 करोड़ की सीटी स्कैन मशीन

विज्ञापन
??? ??? ??? ?? ????? 1.24 ????? ?? ???? ????? ????
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में 1.24 करोड़ रुपये की लागत से लगी नई सीटी स्कैन मशीन चार माह में ही हांफ गई है। मशीन में तकनीकी खराबी होने के कारण अस्पताल में लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। मरीजों को महंगे दामों पर बाहरी निजी लैबों में टेस्ट करवाना पड़ रहा है। 1.24 करोड़ की लागत से अस्पताल में लगी इस आधुनिक सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन बीती 19 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से किया था।
विज्ञापन

इसके बाद जिले के लोगों को मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन का लाभ करीब ढाई वर्षों बाद मिलना शुरू हुआ। चार माह तक तो मशीन ठीक चली, लेकिन बीते मंगलवार को मशीन हांफ गई और तकनीकी खराबी के कारण इसमें जांच होना बंद हो गई। अब सीटी स्कैन के लिए लोगों को निजी लैबों में अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। जो जांच सरकारी लैब में आठ सौ रुपये में होती है, उसके लिए बाहरी लैब में दो हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। मरीजों एवं तीमारदारों में दुनी चंद, दीप कुमार, सुरेंद्र कुमार का कहना है कि मंगलवार को अस्पताल की सरकारी लैब में उनके सीटी स्कैन नहीं हुए। इस कारण उन्हें बाहरी लैबों में जांच करवानी पड़ी।
विज्ञापन

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि मशीन में आई तकनीकी खराबी को ठीक करवा दिया गया है। मशीन अब सुचारु चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें