फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत

Sat, 03 Jan 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। थाना भोरंज के तहत सुलगवान के व्यक्ति की एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया था।
विज्ञापन

आशंका है कि व्यक्ति ने किसी जहरीले पदार्थ को निगला है। व्यक्ति की पहचान 48 साल के संजय कुमार पुत्र जगदीश चंद के रूप में हुई है। व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार दोपहर को घर में उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ते ही परिवार के सदस्य उसे भोरंज सिविल अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ है। इस कारण मरीज को बिलासपुर एम्स में रेफर किया गया।

शुक्रवार को संजय कुमार ने दम तोड़ दिया। बिलासपुर एम्स में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवारजनों को सौंप दिया है। सुनैहल खड्ड के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे बुजुर्ग-माता तथा पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे को छोड़ गया है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि एम्स बिलासपुर में व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें