सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत चलोह में एक अधेड़ व्यक्ति राकेश ने आंगन में पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार (54) बीमार चल रहा था। पिछले कल भी वह दवाई लेने हमीरपुर गया हुआ था। वीरवार सुबह नौ बजे के करीब राकेश कुमार घर के आंगन में ही एक पेड़ पर चढ़ गया।
उसने वृक्ष पर रस्सी बांध गले में डाली और नीचे लटक गया। उसकी माता सुहाणू देवी भी उस समय घर पर थी। माता ने जब उसे लटका हुआ देखा तो जोर से चीखने लगी। आवाज सुनकर मृतक की पत्नी दौड़ी आई और उसने गले में बंधी रस्सी को काट दिया। पत्नी सुमना देवी ने रस्सी काट कर रमेश कुमार को बचाने की कोशिश की लेकिन, तब तक इसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चलोह पंचायत की प्रधान श्रुति देवी ने बताया कि मृतक मनोरोगी थी। उसका परिवार काफी गरीब है। मृतक की मां, पत्नी व दो बेटे हैं। एसएचओ सुभाष शास्त्री ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।