फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण की समझ के अभाव में हो रहा कुपोषण : सीडीपीओ

Mon, 11 Mar 2024 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पोषण के प्रति हमारी समझ के अभाव में कुषोपण हो रहा है। अधिकतर मामलों में कुपोषण भोजन की कमी से न होकर पोषण के प्रति हमारे ज्ञान, विशेषकर सूक्ष्म पोषक तत्वों के बारे में हमारी समझ के अभाव में है। यह बात बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सुजानपुर कुलदीप सिंह चौहान ने कही।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के अंतर्गत जनमानस को जागृत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं वृत्त पर्यवेक्षकों ने गर्भवती और धात्री महिलाओं और बच्चों के घरों का भ्रमण किया। गृह भ्रमण लाभार्थियों से सीधे संपर्क करना, देखभाल कर्ताओं और परिवारों की पोषण समझ को जानने, उन्हें जागरूक करने और पोषण प्रगति पर फीडबैक लेने का महत्वपूर्ण साधन हैं।



सीडीपीओ ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के अंतर्गत जनमानस को जागृत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसमें आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं के गृह भ्रमण को जागरूकता के एक महत्वपूर्ण उपकरण (साधन) के रूप में स्थान दिया गया है। इस अवसर पर नवजात एवं कुपोषित बच्चों की वृद्धि और विकास का घर घर जाकर आकलन कर परिवार को जागरूक किया गया तथा आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं घरों में पोषण वाटिकाएं लगाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें