फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आपदा राहत के लिए मक्कड़वासियों ने जुटाए 70 हजार रुपये और राशन

Sun, 20 Jul 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विधायक इंद्र दत्त लखनपाल को राहत राशि और राशन सौंपते मक्कड़ पंचायत प्रधान नीरज शर्मा और पंचायत
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। जिला मंडी में आई प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों की सहायता के लिए उपमंडल बड़सर के सलौणी कस्बे के मक्कड़ पंचायत की जनता ने एक सराहनीय पहल की है। इसके तहत 70 हजार रुपये की राहत राशि और एक ट्राला राशन बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल को सौंपा है।
विज्ञापन

इस राहत राशि में से 39 हजार रुपये मक्कड़ गांव की जनता ने, जबकि शेष 31 हजार रुपये पंचायत के अन्य गांवों से पंचायत सदस्यों द्वारा एकत्रित किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त खाद्य सामग्री से भरा एक ट्राला भी आपदा प्रभावितों के लिए भेजा गया है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को तत्काल राहत मिल सकेगी। यह सहयोग मक्कड़ पंचायत के प्रधान नीरज शर्मा के नेतृत्व में विधायक इंद्र दत्त लखनपाल को सौंपा गया।
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने मक्कड़ पंचायत की जनता के इस मानवीय सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास आपदा की घड़ी में सामाजिक एकजुटता और संवेदनशीलता का उदाहरण हैं। यह सहायता मंडी आपदा पीड़ितों तक ईमानदारी पूर्वक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला समिति मक्कड़ की प्रधान निशा, पंचायत सदस्य कश्मीर सिंह, अशोक कुमार, हंसराज, विक्रम, लेखराम, विजय व राजीव भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें