फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लझयाणी में दस लाख रुपये से बनेगा महिला मंडल भवन

Mon, 07 Sep 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के लझयाणी में रविवार को विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने लझयाणी महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, वार्ड नंबर चार के रास्ते के लिए दो लाख रुपये तथा युवाओं को बास्केटबाल के पोल और स्टेज निर्माण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया। विधायक सुरेश कुमार ने भाजपा के पूर्व विधायकों के दावों पर चुटकी लेते हुए कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का अनोखा हुनर देखने को मिल रहा है कि वह हारकर भी विकास कार्य करवाने लगी है और लोगों में हंसी का पात्र बन रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लझयाणी डीएवी स्कूल की जमीन की समस्या दूर कर दी गई है। जल्द ही स्कूल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दलालड़-नगरोटा वाया लझयाणी और भलवानी-जाहू सड़कें नाबार्ड के तहत बनाई जाएंगी।
दलालड़ और नगरोटा-लझयाणी के पास चैंथ खड्ड पर दो पुलों का निर्माण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, संगठन सचिव अनिल चौहान, एससी विंग के अध्यक्ष दीप चंद, अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष सुरेंद्र जरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें