फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कलश यात्रा के साथ महाशिव पुराण कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के गांव सनकर में बुधवार को कलश यात्रा के साथ महाशिव पुराण कथा का विधिवत रूप से शुभारंभ हो गया। कथावाचक विपिन रतन भारद्वाज ने कहा कि कथा में आने और सुनने मात्र से ही मनुष्य के कई पाप कट जाते हैं और कथा को सुनकर यदि आत्मसात कर लिया जाए तब किसी भी तरह का कोई भी पाप नहीं होता।
विज्ञापन

सत्संग से व्यक्ति का दृष्टिकोण और जीवन शैली ही बदल जाती है। सत्संग में नियमित जाने वाले मानव का जीवन संचालन स्वयं ईश्वर करते हैं। आयोजक पंडित ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि कथा हर दिन 12:30 से शुरू होकर शाम 3:30 बजे तक नियमित तौर पर आयोजित की जाएगी और शाम को हर दिन आठ से दस बजे तक भजन कीर्तन का भी आयोजन होता रहेगा। इसी तरह कथा के अंतिम दिन 25 जुलाई को कथा के बाद भंडारे के साथ ही कथा को विश्राम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें