फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा पांच करोड़ से बनेगी महारल-खैरलहड़ा सड़क

Fri, 10 Feb 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
सड़क - फोटो : demo pics
विज्ञापन
उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत महारल के साथ लगते छह गांवों के बाशिंदों को सवा पांच करोड़ से बेहतर सड़क सुविधा जल्द मिलेगी।
विज्ञापन


सवा 5 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ने घरयाणी मोड़ से शुरू कर दिया है। इस सड़क के बनने से महारल के साथ लगते गांव खैरलहड़ा, मगरैणा, ब्राह्मण सथ, वाहल ढेरा, तौंगड़ आदि गांवों के सैकड़ों लोगों को सुविधा मिलेगी।

करीब 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर बन रहे 2 पुलों में से एक पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं दूसरे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बावजूद इसके इन गांवों के लोगों को सड़क का लाभ नहीं मिल रहा था। स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सड़क को लेकर मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत लखनपाल से मिला। सदस्यों ने सीपीएस से सड़क का निर्माण कार्य घरयाणी मोड़ से शुरू करवाने का आह्वान किया था।
विज्ञापन


सीपीएस ने लोगों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क मार्ग का निर्माण कार्य घरयाणी मोड़ से शुरू करवाने के आदेश दिए। लोक निर्माण विभाग ने लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार के दिन सड़क का मुआयना कर ठेकेदार को निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश जारी कर दिए है।
विज्ञापन


इन गांवों के लोगों को अच्छी सड़क सुविधा शीघ्र ही नसीब होने वाली है। इस संदर्भ में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग बड़सर आरके धीमान का कहना है कि इन गांवों के लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए ठेकेदार को घरयाणी मोड़ से कार्य करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार को सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इन लोगों को शीघ्र ही अच्छी सड़क सुविधा मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें