फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैडम छुट्टी पर हैं.... सोमवार के बाद ही मिलेगा प्रमाण पत्र

Sat, 05 Apr 2025 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के कार्यालय में लोगों को जन्म-मृत्यु पंजीकरण करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को कार्यालय में पंजीकरण करवाने आए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जन्म-मृत्यु पंजीकरण शाखा में कार्यरत दोनों कर्मचारियों के एक साथ अवकाश पर भेजने के बाद निगम की ओर से किसी भी अन्य कर्मचारी के पास अतिरिक्त कार्यभार नहीं दिया गया। जिसके चलते लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पंजीकरण करवाने आए लोगों राकेश पुरी, सुमन, विपिन, नीलम, प्रीति, सूरम सिंह आदि ने कहा कि वे 11 बजे के करीब कार्यालय में पंजीकरण करवाने के लिए आए थे। नगर निगम के कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उन्हें यह कहकर वहां से भेज दिया कि दोनों मैडम छुट्टी पर हैं और उनके आने के बाद ही जन्म-मृत्यु पंजीकरण का कार्य होगा। प्रमाण पत्र भी सोमवार के बाद ही मिल पाएगा। इसलिए जब मैडम आएंगी तो ही कार्य होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से निगम कार्यालय में पंजीकरण को लेकर इस प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन



लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम प्रयासरत है। यदि कर्मचारी अवकाश पर है तो अन्य कर्मचारियों को दायित्व दिया जाता है। समस्या का समाधान किया जाएगा।
-राहुल चौहान आयुक्त नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें