नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत सलोहा गांव में बकरियां चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपियों की पहचान गोल्डी पुत्र धर्म सिंह आयु 35 वर्ष निवासी कुम्मी मंडी, विपन कुमार पुत्र मुरारी लाल आयु 38 वर्ष निवासी कुम्मी और विवेक कुमार पुत्र भीमू राम आयु 27 वर्ष निवासी कुम्मी मंडी के रूप में हुई है।
तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। तीनों आरोपी 28 मार्च को रंगस के निकट सलोहा गांव से एक भेड़पालक की 24 बकरियां गाड़ी में भरकर ले गए थे। जिसके उपरांत पीड़ित विलायती राम निवासी महेशगढ़ बैजनाथ ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि कोई अज्ञात उनकी बकरियां चुरा कर ले गए हैं। पुलिस टीम ने एक सप्ताह के भीतर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहाकि नादौन के अंतर्गत सलोहा गांव में बकरियां चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है।