हमीरपुर। बिलासपुर जिले के शाहतलाई स्थित एक निजी कंपनी द्वारा सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। यह साक्षात्कार 29 नवंबर को सुबह 11 बजे उप-रोजगार कार्यालयबड़सर में होंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 19 से 40 वर्ष के पुरुष उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र हैं। शैक्षणिक योग्यता के तहत 10वीं फेल या पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनकी न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। कंपनी की ओर से उन्हें 16,500 से 20,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेने के लिए मूल प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ ही रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकता है। संवाद