फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट काटने वाली मशीन से कटा बाजू, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के निकट बटरान गांव में घास काटने की मशीन को ठीक कर रहे एक व्यक्ति का बाजू कट गया। पीड़ित युवक मशीन को ठीक कर रहा था कि अचानक एक अन्य व्यक्ति ने अनजाने में मशीन चला दी। पीड़ित रविदत्त पुत्र महलू राम को गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ भेज दिया गया है।
विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रविदत्त गांव के ही एक व्यक्ति सोमदत्त की मशीन को ठीक कर रहा था। उसने कार्य करते समय मशीन चलाने से मना कर रखा था। परंतु इसी दौरान सोमदत्त ने अनजाने में मशीन चला दी। जिस कारण उसका बाजू मशीन में ही फंस कर कूहनी से आगे कट गया। बड़ी कठिनाई से लोगों ने उसकी बाजू को मशीन में से निकाला और सीधे टांडा ले गए। जहां से गंभीर हालत में उसे चंडीगढ़ भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि रवि दत्त की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें