फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुनैहल खड्ड में झूलते बिजली के तार बढ़ा रहे हादसे का खतरा, सुरक्षा व्यवस्था न होने से ग्रामीण चिंतित

Sat, 05 Sep 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दीपक शर्मा, निवासी कोट
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज के जाहू स्थित 132/33 केवी बिजली सब स्टेशन से निकलने वाली बिजली की लाइनों ने सुनैहल खड्ड में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जाहू-कोट सड़क के ऊपर कई स्थानों पर बिजली के तार जमीन से बेहद कम ऊंचाई पर हैं, जिससे हादसे का डर रहता है।
विज्ञापन

जाहू सब स्टेशन से नाल्टू-मनोह, खुड़ला और लदरौर सब स्टेशनों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसके लिए सुनैहल खड्ड के ऊपर से कई हाई-वोल्टेज लाइनें गुजरती हैं।
जल शक्ति विभाग की ओर से भूमि कटाव रोकने के लिए खड्ड में क्रेटवॉल बनाए जाने के बाद कई स्थानों पर बिजली के तारों और जमीन के बीच की ऊंचाई घटकर करीब आठ से दस फीट रह गई है।
विज्ञापन

जाहू से कोट जाने वाली सड़क पर रोजाना दोपहिया वाहन, कारें, ट्रैक्टर और अन्य वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी कारण से बिजली की मुख्य लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया तो बड़ी जनहानि हो सकती है।
उन्होंने बताया कि तारों के नीचे लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी इंतजाम अथवा चेतावनी बोर्ड भी नजर नहीं आते।
-
दो युवकों को लग चुका है करंट
तारों की कम ऊंचाई होने के कारण हाल ही में पंजाब और उत्तर प्रदेश से आए दो युवकों को करंट लग चुका है। इन घटनाओं के बाद लोगों में डर और बढ़ गया है, जब तक तारों की ऊंचाई बढ़ाकर सुरक्षित मानकों के अनुरूप नहीं की जाती, तब तक यहां किसी बड़े हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।


-
बिजली के तारों के जाल से जाहू से कोट सड़क पर जाना खतरा बना हुआ है। सड़क पर अलग-अलग तीन से चार लाइनों की ऊंचाई 10 से 12 फीट है। जिससे कोई भी हादसा हो सकता है। मेन लाइनों के नीचे सुरक्षा के लिए अलग से तारें नहीं डाली जाएं। -दीपक शर्मा, निवासी कोट
132/33 केवी सब स्टेशन की लाइनें सीर और सुनैहल खड्ड से होकर गुजर रही हैं। खड्ड में तारों की ऊंचाई कम होने से खतरा बना रहता है। इसी वजह से यहां पर करंट लगने की घटना हुई है। बिजली बोर्ड के अधिकारी निरीक्षण कर जल्द समस्या का हल करें। -विनीत शर्मा, निवासी खुडला
सुनैहल खड्ड और उसके किनारे लगे बिजली के पोल बरसात के मौसम में सुरक्षित नहीं हैं। खड्ड में पानी आने से कभी भी पोल टूटकर गिर सकते हैं। इससे कोई बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है। -अमनदीप, निवासी भलवानी

कोट
132 केवी सब स्टेशन की समस्त लाइनें काफी ऊंचाई पर हैं। इनसे कोई खतरा नहीं है। 33 केबी सव स्टेशन की लाइनों का रख-रखाब बिजली उपमंडल भरेड़ी, भोटा और खुड़ला सरकाघाट का है। -अमित धीमान, अधिशासी अभियंता, बिजली ट्रांसमिशन मंडल मट्टनसिद्ध

दीपक शर्मा, निवासी कोट

दीपक शर्मा, निवासी कोट

दीपक शर्मा, निवासी कोट

दीपक शर्मा, निवासी कोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें