फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में अब तक बरसात से 134.77 करोड़ रुपये का नुकसान

Fri, 15 Aug 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। इस मानसून सीजन में 20 जून के बाद जिला हमीरपुर में बारिश के कारण हो रहे नुकसान का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार दोपहर तक जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) में प्राप्त सूचनाओं के अनुसार गत 24 घंटों के दौरान जिलेभर में 75 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि इस मानसून सीजन के दौरान जिला हमीरपुर में सरकारी और निजी संपत्ति के नुकसान का आंकड़ा 134.77 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इस दौरान जिला में जल शक्ति विभाग को सर्वाधिक 71.93 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को 58.82 करोड़, बिजली बोर्ड को 1.11 करोड़ और शिक्षा विभाग को 42.63 लाख रुपये की क्षति हुई है।
बागवानी विभाग ने विभिन्न फसलों को हुए 18.06 लाख रुपये और कृषि विभाग ने 1.15 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट प्रेषित की है। 13 कच्चे मकान और एक पक्का मकान ध्वस्त होने से लगभग 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। 86 अन्य कच्चे मकानों और 13 पक्के मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है, जिससे 59 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

16 अन्य भवनों को भी लगभग 6.50 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। जिलेभर में 90 डंगे गिरे हैं, जिनमें लगभग 75.81 लाख रुपये की क्षति हुई है। 127 गोशालाओं के ध्वस्त होने से लगभग 61.38 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
उपायुक्त ने सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुक्सान की रिपोर्ट तुरंत भेजें, ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि बरसात को देखते हुए सभी जिलावासी विशेष ऐहतियात बरतें और नदी-नालों के पास न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें