फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मनसाई में स्लेटपोश मकान में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। नादौन उपमंडल के ग्राम पंचायत मसाई के गांव मटिहानी में वीरवार शाम को एक स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई। इससे चार भाइयों के परिवार का करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट आग का कारण माना जा रहा है, लेकिन आग के कारण अब चारों भाइयों की पत्नियां और बच्चे खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन


अर्जुन, संजू, सुरेंद्र और सुभाष चंद्र जो कि चार भाई एक ही मकान के चार अलग-अलग कमरों में रहते थे। वीरवार शाम करीब चार बजे के घर में अचानक आग लगने से इन भाइयों का मकान जलकर राख हो गया है। गांव वासियों ने इकट्ठे होकर अग्निशामक विभाग को सूचना दी। ग्रामीण खुद भी आग बुझाने में जुट गए। जब तक अग्निशमन विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, तब तक गांव वासियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन फिर भी कपड़े, राशन और फर्नीचर समेत इलेट्रॉनिक्स का सामान राख हो गया। प्रशासन की तरफ से हल्का पटवारी नेहा ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों को 20,000 की फोरी राहत भी दे दी है और नुकसान का की रिपोर्ट बनाने में जुट गए हैं। चारों भाई दिहाड़ी-मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है।
एसपी आवास के समीप बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निवास स्थान के पास स्थित ट्रांसफार्मर में वीरवार को अचानक आग लग गई। आग को बुझाने के लिए मौके पर ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी भेजी गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में पच्चीस हजार के करीब नुकसान हुआ है। वहीं, इस अग्निशमन विभाग हमीरपुर के प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि ट्रांसफार्मर में आग लगी थी जिसे अग्निशमन विभाग गाड़ी भेजकर बुझाया । आग को बुझाने में करीबन डेढ़ घंटा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें