फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सर्वर ठप होने से पर्ची काउंटर के बाहर लगी लंबी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह ही मरीज हुए परेशान, घंटों तक करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को सर्वर ठप होने से पर्ची काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं। मरीज सुबह आठ बजे से ही कतारों में लगे थे लेकिन सुबह जब साढ़े नौ बजे काउंटर खुला तो सर्वर ठप रहा। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़़ा। अस्पताल के पर्ची काउंटर पर अब ऑनलाइन पर्ची बनाई जाती है। इसका कंट्रोल शिमला से होता है। आए दिन सर्वर ठप होने से मरीज परेशान होते हैं। यहां पर पर्ची बनाने के लिए कर्मचारी भी दो ही हैं और सैकड़ों की संख्या में मरीज रोजाना पर्ची बनाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन



ऐसे में मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुबह ही काउंटर के बाहर लंबी कतारें लगी हुई थीं। इससे मरीजों को पर्ची बनाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मरीजों को पर्ची बनाने के लिए दो से तीन घंटे तक कतार में लगना पड़ रहा था। मरीजों रंजना, मनोज, सीता आदि ने कहा कि लंबी कतार में पर्ची बनवाने के लिए खड़ा होना पड़ रहा है। इस बारे में प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि सर्वर की वजह से दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें