फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सप्लाई की मेडिकल शॉप पर लटका ताला

Sat, 07 May 2016 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
दुकान पर लटका ताला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर स्थित हिमाचल सिविल सप्लाई कार्पोरेशन की दवाई की दुकान पर बीते तीन सालों से ताला लटका हुआ है। सिविल सप्लाई की इस दुकान का सालों से आवंटन नहीं हो पाया है। मजबूरन मरीजों को बाजार से महंगी दरों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीज सस्ती दवाइयों की जगह महंगी दवाइयां खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। प्रदेश सरकार भले मरीजों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध करवाने के दावे कर रही है, लेकिन हमीरपुर अस्पताल ने सरकार के इन दावों की पोल खोल दी है।

तीन सालों से दवाई की दुकान का आवंटन न करने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सरकारी दवाइयों की दुकान खुलने से निजी दवाई की दुकानों की बिक्री पर फर्क पड़ेगा। क्षेत्रीय अस्पताल में न केवल हमीरपुर बल्कि जिला मंडी के सरकाघाट, संधोल और बिलासपुर के मरीज भी उपचार के लिए आते हैं। हमीरपुर अस्पताल में नेत्र, मेडिसन, सर्जरी, ईएनटी, गायनी सहित अन्य ओपीडी में रोजाना 500 से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं।
विज्ञापन


ओपीडी में चेक अप के बाद मरीजों को बाजार में दवाइयों की निजी दुकानों में दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। लोगों ने प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम से क्षेत्रीय अस्पताल में सिविल सप्लाई की दवाई की दुकान खोलने की मांग की है।

फार्मासिस्ट नहीं मिलने से क्षेत्रीय अस्पताल में दवाई की दुकान खोलना मुश्किल है। अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी को धरातल पर शिफ्ट कर दिया है। धरातल पर ही एक और दवाइयों की दुकान भी है जबकि सरकारी दुकान पहली मंजिल पर है। इससे कमाई कम होने की संभावना भी है।
- आरके सूद, एरिया मैनेजर, सिविल सप्लाई कार्पोरेशन, हमीरपुर

अस्पताल प्रशासन ने सिविल सप्लाई कार्पोरशन को दुकान आवंटित की है। सरकारी दुकान को चलाना सिविल सप्लाई कारपोरेशन का काम है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग कुछ भी नहीं कर सकता।
विज्ञापन

- डॉ. सावित्री कटवाल, सीएमओ, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें