प्रदेश के सभी अस्पतालों में सरकार विभिन्न दवाएं मुफ्त में दे रही हैं।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय अस्पताल भोरंज की वार्षिक बैठक एसडीएम भोरंज एसके पराशर की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी वर्ष के लिए 39.86 लाख का बजट पारित किया गया। इसमें 4.50 लाख रुपये टेस्ट, एक्सरे और दवाइयों के लिए खर्च होंगे।
वहीं, सात लाख रुपये का प्रावधान राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए किया है। आरकेएस की बैठक में जल्द जन औषधि केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा गया। इसके लिए अस्पताल के अंदर ही दुकान खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में अस्पताल में ही थाइराइड का टेस्ट करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर बीएमओ भोरंज संजय जगोता, बीडीओ पंकज शर्मा, एसएमओ डॉ. ललित कालिया, तहसील कल्याण अधिकारी उर्मिला पटियाल, बीईईओ सुखदेव सिंह, जेई आईपीएच हेमराज, भोरंज पंचायत प्रधान गरीबदास, व्यापार मंडल प्रधान मनोज कुमार, उपप्रधान विजय ठाकुर, बीडीसी पम्मी लता पठानिया, डॉ. यशपाल सिंह, अमरजीत रांगड़ा, बलवीर सिंह, विद्या सागर उपस्थित रहे।