फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्थान तय... मैहरे बाजार में अब मनमर्जी की पार्किंग पर प्रतिबंध

Sat, 25 Oct 2025 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के तहत मैहरे बाजार में अब वाहन चालक अपनी मनमर्जी से वाहन खड़े नहीं कर सकेंगे। बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने तत्काल प्रभाव से नो पार्किंग जोन निर्धारित कर दिए हैं। इसके साथ ही, बसों के ठहराव के लिए भी अलग-अलग स्थान सुनिश्चित किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त हमीरपुर के आदेशों के अनुसार मैहरे बाजार में तीन स्थानों पर वाहन खड़ा करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इनमें पहला गैस एजेंसी से लेकर राकेश फिलिंग स्टेशन तक। दूसरा मैहरे चौक से धनेटा रोड पर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी तक और तीसरा गारली चौक से लेकर कानूनगो सर्कल बड़सर-11 तक कोई भी वाहन खड़ा नहीं हो सकेगा।
बाजार में भीड़भाड़ कम करने के लिए बसों के लिए भी विशिष्ट ठहराव स्थल तय किए गए हैं। ऊना से हमीरपुर की ओर जाने वाली बसें बिजली बोर्ड कार्यालय बड़सर के शिकायत कक्ष के पास रुकेंगी। हमीरपुर से ऊना या बिझड़ी से मैहरे जाने वाली बसें साई मेडिकल स्टोर के पास रुक सकेंगी। वहीं मैहरे से बिझड़ी की ओर जाने वाली बसें गारली चौक पर शिव शरण ज्यूलरी शॉप के पास रुकेंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि ये आदेश बाजार में यातायात को सुचारू बनाए रखने और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए जारी किए गए हैं, और इन्हें तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें