फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भाजपा स्वयं तय करेगी नप सुजानपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के भाजपा पार्षदों की आपसी फूट पर अब तक सब्र का घूंट पी रही भाजपा असंतोष की पिच पर खुद बैटिंग और बॉलिंग करने की तैयारी में है। भाजपा की ओर से खेली जाने वाली रणनीति को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र पोदी की आगामी रणनीति पर सबकी नजरें है। राजनीति में पोदी को भी एक मंझा हुआ खिलाड़ी माना जाता है। उनके सामने आ जाने से भाजपाई भी अब राहत महसूस करने लगे हैं। खाली हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भले ही कई नामों को लेकर अटकलों का जोर चल रहा हो, लेकिन भाजपा का संदेश भाजपा समर्थक पार्षदों को अब सर्वमान्य मानना पड़ेगा। नगर परिषद के नौ वार्डों में 6 भाजपाई पार्षद होने के बावजूद दो धड़ों में बंटने से गई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की कुर्सी पर नए चुनाव को लेकर आगामी रणनीति वीरेंद्र पोदी पर टिक गई है। उनकी रणनीति पर आगामी फार्मूले को लेकर अब चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पार्षदों के इस एपिसोड पर लगाम लगाने को लेकर वीरेंद्र पोदी और भाजपा मंडल को जिम्मेवारी सौंपी गई है। वर्तमान में नगर परिषद सुजानपुर के कुल 9 वार्डों में 6 भाजपा समर्थक पार्षद हैं। जिनमें दो गुटों में बंटने से तीन-तीन का आंकड़ा हो गया है। दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पद से उतारने के लिए कांग्रेसी पार्षदों को अपनी ओर कर बहुमत बनाया। हालांकि, भाजपा पार्षदों की फूट में विराम लगाने की कोशिश करती रही, लेकिन अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी खो जाने के बाद अब पड़ी दरार को भरने व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के नए चुनाव की तिथि निर्धारित होने से पहले भाजपा खुद फील्ड में उतरेगी और कप्तान व उप कप्तान उतारने को लेकर नाम तय करेगी। जिसमें अब तक भाजपा के पार्षदों की इस लुकाछिपी के खेल को छोड़कर भाजपा के तय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के नाम पर पार्टी हित में साथ देना पड़ेगा। पार्षदों की इस आर-पार की लड़ाई में अब भाजपा में राजनीति के मंझे खिलाड़ी वीरेंद्र पोदी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर के फार्मूले की रणनीति पर निगाहें टिकी हुई हैं। फिलहाल चुनावों की तिथि निर्धारित न होने तक कई नामों को लेकर अटकलें चली हुई हैं, लेकिन पार्टी की ओर से आशीर्वाद भाजपा के साथ एकजुटता दिखाने वाले पार्षदों की ओर ही मिलने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें