फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बसों में अंकित होगी ढाबों की सूची और डाइट चार्ज

Tue, 24 Jan 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी के अधिसूचित ढाबों में अब यात्री नहीं लुटेंगे। निगम प्रबंधन अब अधिसूचित ढाबों की सूची बसों में अंकित करेगा। इसके साथ ही बसों में डाइट चार्ज अंकित किया जाएगा। इससे ढाबा संचालक यात्रियों से मनमाने दाम नहीं वसूल सकेंगे। अगर कोई ढाबा संचालक ऐसा करता है तो यात्री की शिकायत पर संबंधित ढाबा मालिक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


निगम प्रबंधन ने नए अधिसूचित ढाबों के डाइट चार्ज निर्धारित कर दिए हैं। जल्द ही इन्हें निगम की लंबे रूट की बसों में अंकित किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को तय ढाबों और उनके डाइट चार्ज की जानकारी बस में ही उपलब्ध हो सकेगी। ऐसे में बस चालक जहां मनमानी से किसी दूसरे ढाबे पर बस नहीं रोक सकता है, वहीं ढाबा मालिक भी यात्रियों से डाइट के मनमाने दाम नहीं वसूल सकेंगे। अगर कोई ढाबा मालिक ऐसा करता है तो यात्री इसकी शिकायत शिमला निदेशालय में कर सकेंगे। शिकायत के 24 घंटे के भीतर मामले की जांच की जाएगी। इतना ही नहीं अगर किसी ढाबा मालिक की लगातार तीन शिकायतें आती हैं तो उसका ढाबा ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। साथ ही ढाबा मालिक को जुर्माना भी लगाया जाएगा।

उधर, परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि निगम के अधिसूचित ढाबों का विवरण जल्द ही बसों में अंकित किया जाएगा। मनमाने दाम वसूलने वाले ढाबा मालिकों के खिलाफ निगम सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें