प्रेरणा अभियान के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से जिले के करीब एक दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। प्राइमरी स्कूल धनेटा, पन्याली, झलाण में सकारात्मक सुधार नहीं हो पाया। तीनों स्कूलों के अधिकतर बच्चे ई ग्रेड में पाए गए।
निरीक्षण दल ने इन स्कूलों के प्रभारियों को बच्चों के सीखने के स्तर में वृद्धि लाने के निर्देश दिए। डाइट प्रिंसिपल जगदीश कौशल ने कहा कि बच्चों के लर्निंग लेवल में सुधार की विस्तृत जानकारी हासिल की।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जिला के सभी प्राइमरी स्कूलों की मॉनीटरिंग की जा रही है। इसमें उपायुक्त मदन चौहान के निर्देशों के तहत सभी उपमंडलाधिकारी भी समय-समय पर स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
कौशल ने बताया कि पिछले सप्ताह राजकीय प्राथमिक पाठशाला सौर, दैहण, दरबोड़ए, गाहलियां, बदारन, कड़दोह, च्वालपत्थर का औचक निरीक्षण किया गया। इन स्कूलों में बच्चों के लर्निंग लेवल में काफी सुधार पाया गया।