फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जंदडू में शराब सेल्समैन से मारपीट, कई जगह आई चोटें

Mon, 25 May 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। थाना सुजानपुर के तहत जंदडू में शनिवार देर रात शराब सेल्समैन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पौहंज रोपड़ी निवासी देवराज ने बताया कि वह गांव जंदडू में शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्य करता है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे ठेका बंद कर वह स्कूटी पर घर लौट रहा था।
इस दौरान चारियां दी धार के पास दो गाड़ियां उसके पास आकर रुकीं, जिनमें करीब सात लोग सवार थे। आरोप है कि उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी आंख, दाईं बाजू, पीठ और सिर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

हमले के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने सुजानपुर थाना में गांव के तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


कोट

सेल्समैन की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है। मामले में छानबीन जारी है। -बलबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें