फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: फुटपाथ पर आईं हल्की दरारें, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Sat, 29 Mar 2025 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने निर्माण कंपनी से की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। एनएच तीन का निर्माण कार्य टौणी देवी में जारी है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे नालियों पर फुटपाथ बनाया जा रहा है लेकिन फुटपाथ पर अभी से ही हल्की दरारें आ गई हैं। जिस कारण निर्माण कंपनी के कार्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल चौक के समीप नालियों पर फुटपाथ बनाया जा रहा है, जिसमें कई जगह दरारें पड़ गई हैं। लोगों ने कहा कि अभी से दरारें पड़ गई हैं तो यह फुटपाथ कितने समय तक टिक पाएगा। उन्होंने निर्माण कंपनी से मांग की है कि कार्य में गुणवत्ता लाई जाए। गौर रहे कि
विज्ञापन

एनएच तीन कार्य तीन महीने से जारी है। कभी कंपनी की ओर से कभी पेयजल पाइपें तोड़ दी जाती हैं तो कभी संपर्क मार्गों को बंद कर दिया जाता है। वहीं इस बारे एनएच इंजीनियर अंकित सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें