फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चैत्र नवरात्र को लेकर सजे बाजार

Sat, 29 Mar 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
चैत्र मास नवरात्र को लेकर बाजार में चुनरी की खरीदारी करती महिला। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। 30 मार्च से शुरू हो रहे मां भगवती के चैत्र नवरात्र के लिए बाजारों में हलचल दिखना शुरू हो गई है। दुकानदारों ने नवरात्रों के लिए चुनरियों से लेकर श्रृंगार में प्रयोग होने वाली वस्तुओं कलश, जौ आदि से दुकानों को सजा दिया है। बीते शरद नवरात्रों की अपेक्षा इस बार पूजा, श्रृंगार की सामग्री से लेकर खाद्य सामग्री तक के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। नवरात्र के दिनों में की जाने वाली पूजा-अर्चना के दौरान इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्री घी, हवन, तिल का तेल, नारियल और खाने के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाली व्रत सामग्री के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त सजावटी से लेकर माता के श्रृंगार में प्रयोग होने वाली चुनरी, सजावटी फूल मालाओं के दामों में भी 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पूजा में प्रयोग होने वाली जो चीजें पहले 100 रुपये की मिलती थीं, वह अब 120 से लेकर 150 तक पहुंच गई हैं। ग्राहकों सुमन, कुसुम, प्रतीक्षा, रोशनी, अमरदेव, आदि ने कहा कि इस वर्ष एकाएक सामान के दाम बढ़े गए हैं। जिससे उन्हें खरीदारी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुकानदारों मुन्ना वर्मा, शेखर, अश्वनी शर्मा, आशीष, अनमोल, शाविन चंदेल आदि ने कहा कि फैक्ट्रियों से ही हवन, नारियल, घी, तिल का तेल, सिंघाड़े का आटा और अन्य सामान महंगा मिल रहा है। इस बार सामान के दाम बढ़े हैं। नवरात्र में प्रयोग होने वाली चुनरी, सजावटी लाइटों, मालाओं, कलश, आसन सहित अन्य सामान के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन





श्रृंगार का सामान

सामग्री इसवर्ष

बीते वर्ष

चुनरी
50 रुपये
20 रुपये

कलश
120 रुपये

80 रुपये

आसन
50 रुपये

20 रुपये
फूल मालाएं 100 रुपये
70 रुपये

चूड़ियां 50 रुपये 20 रुपये
-









सामग्री इस वर्ष का दाम

पिछले वर्ष का दाम

प्रति किलो

प्रति किलो

हवन 80-100 रुपये

70 रुपये

कच्चा नारियल 30-35 रुपये पर पीस
18-21

सूखा नारियल 150 रुपये किलो
90 रुपये

तिल का तेल 160 रुपये एक लीटर की बोतल
120

घी 450 रुपये किलो

400 रुपये

साबूदाना 100-120 रुपये किलो
80 रुपये

स्वांक के चावल 140 रुपये किलो
100 रुपये

सिंघाड़े का आटा 180 रुपये किलो
120 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें