संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। सरकारी कामकाज के लिए मिनी सचिवालय सुजानपुर पहुंचने वाले लोगों को लिफ्ट खराब होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सचिवालय में चौथी मंजिल तक पहुंचने के लिए लगाई गई लिफ्ट पिछले 15 दिनों से बंद है।
इससे बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को सीढ़ियों के सहारे कार्यालयों तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे उनकी सांसें फूल रही हैं। स्थिति यह है कि कई बार लोगों को दिव्यांगों और बुजुर्गों को कुर्सियों के सहारे ऊपर तक ले जाना पड़ रहा है।
मिनी सचिवालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने सरकारी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। लिफ्ट खराब होने से उन्हें एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक जाने में दिक्कत हो रही है। सचिवालय में धरातल तल पर पार्किंग, प्रथम तल पर एसडीएम कार्यालय, द्वितीय तल पर तहसील कार्यालय, तृतीय तल पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय और चौथे तल पर ट्रेजरी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय संचालित हैं।
इन कार्यालयों तक पहुंचने के लिए लोगों को चार मंजिल तक सीढ़ियां चढ़नी पड़ रही हैं। लिफ्ट की समस्या करीब एक माह से बनी हुई है, जबकि पिछले 15 दिनों से यह पूरी तरह बंद है। इससे सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों को उठानी पड़ रही है।
कोट
सचिवालय की लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी को लेकर संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया है। लिफ्ट की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।
-विकास शुक्ला, एसडीएम सुजानपुर
सरकारी काम के लिए रोजाना कई लोग मिनी सचिवालय आते हैं। लिफ्ट खराब होने से बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। प्रशासन को जल्द लिफ्ट ठीक करवानी चाहिए।
-जोगिंद्र सिंह सुडियाल, चमियाणा
तहसील और अन्य कार्यालयों में काम के लिए कई बार ऊपर-नीचे जाना पड़ता है। चार मंजिल तक सीढ़ियों से जाना हर किसी के लिए आसान नहीं है। लिफ्ट की सुविधा जल्द बहाल होनी चाहिए।
-जनक राज, वार्ड सात, सुजानपुर
महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों के लिए लिफ्ट बहुत जरूरी है। छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
-तिलक रत्न, वार्ड नंबर आठ, सुजानपुर
-जोगिंद्र सिंह सुडियाल,चमियाणा।
-जोगिंद्र सिंह सुडियाल,चमियाणा।
-जोगिंद्र सिंह सुडियाल,चमियाणा।