फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के छात्र रहे लविश भारतीय सेना में बनेंगे लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा बारहवीं के छात्र रहे लविश शर्मा भारतीय सेना के अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान टीईएस-50 कोर्स के लिए चयनित हुए हैं। सेना मुख्यालय की मेरिट सूची में लविश शर्मा ने देशभर में 57वां रैंक हासिल किया है। लविश शर्मा चार वर्षों के सैन्य एवं अकादमिक प्रशिक्षण के बाद सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में तैनात होंगे। लविश शर्मा की केंद्रीय विद्यालय नादौन एवं केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में पढ़ाई संपन्न हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने दसवीं कक्षा केंद्रीय विद्यालय नादौन और विज्ञान संकाय में कक्षा बारहवीं की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर से उत्तीर्ण की है। वर्तमान में लविश शर्मा जेईई मेन्स उत्तीर्ण करके अभी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। वर्तमान में लविश के पिता केवल कृष्ण केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में अवर निरीक्षक के पद पर श्रीनगर में तैनात हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। लविश का परिवार मूलत: गांव-ठुड़ीयाल, डाकघर-सुधियाल तहसील नादौन से हैं। लविश का बचपन से ही सेना के प्रति गहरा लगाव था और सेना में ऑफिसर बनने का सपना था। लविश शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, परिजनों, बुजुर्गों को दिया है। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने बताया कि लविश शर्मा एक मेहनती छात्र होने के साथ-साथ खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेता रहा है। प्रधानाचार्य ने लविश शर्मा, उनके माता-पिता, परिजनों, शिक्षकों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें