फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपाल को कांग्रेस के नेताओं से नसीहत की जरूरत नहीं : भाजपा

Thu, 12 Jun 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश मांगा, महामंत्री अश्वनी बन्याल व दिनेश कुमार ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि विधायक इंद्रदत्त लखनपाल को कांग्रेस के छुटभैया नेताओं से नसीहत लेने की कोई ज़रूरत नहीं है।
विज्ञापन

मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामियों पर पर्दा डालने के बजाय कांग्रेस नेताओं को मीडिया में सुर्खियां बटोरने की बजाय जनता के समक्ष सच्चाई रखनी चाहिए। जब मुख्यमंत्री का बड़सर दौरा पूरी तैयारियों के बावजूद रद्द हुआ, तो यह स्पष्ट है कि इसके पीछे प्रशासनिक विफलता या मुख्यमंत्री की बड़सर की जनता के प्रति बेरुखी जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि जब अग्निशमन केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, तो उसके ठेकेदारों को अब तक भुगतान क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सचिवालय निर्माण परियोजना भाजपा सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम है। कांग्रेस इसका श्रेय लेने का असफल प्रयास कर रही है, लेकिन जनता भलीभांति जानती है कि इसकी नींव किसने रखी और इसे साकार किसने किया।
विज्ञापन

अपने जिले का मुख्यमंत्री होने के बावजूद बड़सर कॉलेज में वर्षों से खाली पदों को भरने की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाएं आज तक शुरू नहीं हो पाई हैं, जो कांग्रेस की शिक्षा विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें