फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर की कंचन शर्मा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Thu, 12 Jun 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर में संस्था की ओर से आयोजित समारोह में पुरस्कार ग्रहण करती कंचन शर्मा। स्वयं।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

हमीरपुर। ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन और हिमाचली सांस्कृतिक मंच की ओर से हमीरपुर की बेटी कंचन शर्मा को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। 70वीं अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता के दौरान शिमला में कुछ दिन पहले उन्हें यह अवार्ड मिला है। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया है। हमीरपुर शहर निवासी कंचन शर्मा को यह पुरस्कार जुवेनाइल जस्टिस (बाल न्याय) के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने बाल अधिकारों के संरक्षण के साथ जेलों में बंद कैदियों के मानवाधिकार और कल्याण के लिए भी लगातार आवाज उठाई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें