फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लगवान-लंबलू सड़क पर दो घंटे लगा जाम, दूल्हे राजा भी फंसे

Thu, 02 Oct 2025 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। लगवान से लंबलू सड़क के बंद होने से यातायात को एक संपर्क सड़क से डायवर्ट किया गया है। सड़क तंग होने के कारण यहां पर जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

इसी जाम का शिकार बुधवार को एक दूल्हे की गाड़ी भी बनी। बताया जा रहा है कि एक बारात लंबलू की ओर से हरनेड़ जा रही थी और रास्ते में जाम में फंस गई। इसके अलावा अन्य लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह जाम करीब दो घंटे से लगा हुआ है।
हालांकि शाम पांच बजे तक यहां पर गृह रक्षक की तैनाती की गई है, जो यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन पांच बजे के बाद किसी भी कर्मी की तैनाती न होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि यहां पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए शाम पांच बजे के बाद भी गृह रक्षक की तैनाती की जाए, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें