फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम

Thu, 26 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
आंधी ने उड़ाई नींद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गत रविवार शाम को आए भीषण तूफान में पीपल के पेड़ की शाखा गिरने से एक महिला घायल हो गई थी। घायल महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में गत रात दम तोड़ दिया। मृतिका के पार्थिव शरीर को लेकर घर आ रहे पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुखदेव शर्मा ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


हादसे की शिकार पूजा देवी (26) पत्नी नूतन कुमार, निवासी सिहोटी, ग्राम पंचायत चिल्लियां रविवार सायं पांच बजे हैंडपंप से पानी भरने अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ गई थी। पानी भरते समय अचानक तूफान आ गया जिससे पीपल के पेड़ की एक शाखा टूट कर उस पर गिर गई।

इससे वह गंभीर घायल हो गई। लोगों की मदद से पूजा को नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होते देख पूजा को पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई चंडीगढ़ में पूजा देवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


व्यास नदी से पुलिस ने बरामद किया अज्ञात शव
थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बटाली में व्यास नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बटाली पंचायत के उपप्रधान राजेश कुमार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम द्रष्टया 35 से 40 वर्ष की उम्र का यह व्यक्ति नेपाली मूल का प्रतीत होता है। मृतक ने हरे रंग की बनियान पहनी हुई है। मृतक का कद पांच फुट सात इंच है। माना जा रहा है कि यह युवक कहीं पीछे से ही व्यास नदी में बहता हुआ इस स्थान पर किनारे लग गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन वहां से गहन जांच के लिए टीएमसी रेफर कर दिया गया। एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें