फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी वर्कशॉप में जगह की कमी, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसे का डर

Wed, 01 Jul 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
एचआरटीसी वर्कशॉप हमीरपुर में जगह नहीं मिलने पर सड़क किनारे खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में जगह की कमी के कारण निगम की बसें अब चालकों को सड़क किनारे खड़ी करनी पड़ रही हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

वर्कशॉप की क्षमता जहां 25 से 30 बसों की है, वहीं मरम्मत और रखरखाव के लिए इससे कहीं अधिक बसें पहुंच रही हैं। पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण कई बसें वर्कशॉप के बाहर और सड़क किनारे खड़ी रहती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के मोड़ पर बसें खड़ी होने से वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित होती है, जिससे सामने से आने वाले वाहनों का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है। शाम के समय अधिक यातायात के दौरान जाम जैसी स्थिति बन जाती है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी प्रशासन से वर्कशॉप का विस्तार करने की मांग की है, ताकि सड़क किनारे बसें खड़ी करने की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
बॉक्स
यात्री सेवाओं पर भी पड़ रहा असर
वर्कशॉप में बसों की अधिक भीड़ होने का असर यात्री सेवाओं पर भी पड़ रहा है। जिन बसों की मरम्मत में अधिक समय लग रहा है, उनके रूट प्रभावित हो रहे हैं। कई बार निर्धारित समय पर बसें नहीं निकल पातीं, जिससे यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
कोट
बसें खराब होने पर उनकी मरम्मत जल्द की जाती है। नए बस अड्डा का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था रहेगी। -राजकुमार पाठक, डीएम, एचआरटीसी हमीरपुर मंडल

एचआरटीसी वर्कशॉप हमीरपुर में जगह नहीं मिलने पर सड़क किनारे खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें