फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लगदेवी में निकासी नालियों का अभाव, बारिश के पानी से मकानों को खतरा

Thu, 09 Apr 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
लगदेवी में निकासी नाली के अभाव में सड़क से नीचे गिरते पानी से मकान को खतर। संवाद
विज्ञापन
ऊहल (हमीरपुर)। विकास खंड बमसन के तहत ऊहल-जंदडू सड़क मार्ग पर लगदेवी में निकासी नालियों का अभाव है। बारिश का पानी सड़क से होते हुए खेतों तक पहुंच रहा है। इससे फसलें खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन

वहीं, उपजाऊ मिट्टी को भी नुकसान हो रहा है। सड़क का सारा पानी सीधे घरों की दीवारों के साथ गिर रहा है। मकानों की नींव कमजोर होने का खतरा पैदा हो गया है। बरसात के दिनों में तो स्थिति और खराब हो जाती है। प्रभावित लोग डर के साये में जी रहे हैं। समस्या को लेकर किसानों ने लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया है, लेकिन विभाग के अधिकारी मौके का निरीक्षण करने के बाद भी कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पाए, जिससे किसानों में रोष है।

स्थानीय ग्रामीणों में विधि चंद, विजय, विक्रम सहित अन्य लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। उन्होंने मांग की है कि विभाग तुरंत प्रभाव से उचित ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि पानी को सुरक्षित दिशा में मोड़ा जा सके। क्षेत्र के किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन

काफी समय से समस्या बनी हुई है। निकासी नालियां बनाना आवश्यक है। पानी उपजाऊ मिट्टी को भी प्रभावित कर रहा है। -ब्रह्म दास, निवासी लगदेवी

लोक निर्माण विभाग को बार-बार आग्रह किया जा चुका है। अभी समस्या का समाधान नहीं हुआ। पानी से सड़क किनारे मकानों के गिरने का डर है। -विजय कुमार, निवासी लगदेवी

समस्या गंभीर है। बारिश का पानी लगातार मकान की नींव को कमजोर कर रहा है। ऐसी ही हालात रहे तो मकान गिर भी सकता है। -अजुध्या दास, निवासी लगदेवी

सड़क मार्ग में कहीं भी निकासी नालियां नहीं बनी हैं। डंगों का भी निर्माण सही तरीके से नहीं हुआ है। प्रशासन को समस्या का संज्ञान लेना चाहिए। -विधि चंद, निवासी लगदेवी

कोट

जल्द ही स्थल की निशानदेही करवाई जाएगी। समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। -नीतिश भारद्वाज, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग टौणी देवी

लगदेवी में निकासी नाली के अभाव में सड़क से नीचे गिरते पानी से मकान को खतर। संवाद

लगदेवी में निकासी नाली के अभाव में सड़क से नीचे गिरते पानी से मकान को खतर। संवाद

लगदेवी में निकासी नाली के अभाव में सड़क से नीचे गिरते पानी से मकान को खतर। संवाद

लगदेवी में निकासी नाली के अभाव में सड़क से नीचे गिरते पानी से मकान को खतर। संवाद

लगदेवी में निकासी नाली के अभाव में सड़क से नीचे गिरते पानी से मकान को खतर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें