फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचपीवी टीकाकरण अभियान में जागरूकता की कमी बनी चुनौती

Mon, 13 Jul 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में जागरूकता की कमी और भ्रांतियां बड़ी चुनौती बनकर सामने आई हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के बावजूद जिले में अब तक निर्धारित लक्ष्य का करीब 50 प्रतिशत ही हासिल हो पाया है।
विज्ञापन

14-15 वर्ष आयु वर्ग की 2,967 लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से अब तक 1,490 लड़कियों का टीकाकरण किया जा चुका है। अभियान को गति देने के लिए अब जरूरत के अनुसार स्कूल स्तर पर विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से मार्च में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। प्रारंभिक योजना के अनुसार पहले तीन महीनों में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करना था, लेकिन अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर अभियान की अवधि तीन महीने और बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूलों में जागरूकता शिविर लगाकर छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और लाभों की जानकारी दी गई। इसके बावजूद कई परिवारों में फैली भ्रांतियों और संकोच के कारण टीकाकरण की रफ्तार प्रभावित हुई।
विज्ञापन

विभाग को उम्मीद है कि शेष पात्र बालिकाओं का टीकाकरण जल्द पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें