बाल स्कूल हमीरपुर से लैबोरेटरी तकनीशियन की परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। प्रदेश चयन आयोग हमीरपुर ने लैबोरेटरी तकनीशियन पब्लिसिटी असिस्टेंट ग्रेड दो की लिखित परीक्षा हमीरपुर जोन में मंगलवार को आयोजित की गई। लिखित परीक्षा के लिए सुबह-शाम छह-छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
लैबोरेटरी तकनीशियन पोस्ट कोड 864 के तहत आयुर्वेद विभाग में चार पद भरने के लिए प्रदेश भर के 1 हजार 175 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। परीक्षा जिले के छह परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की गई। इसके अलावा पब्लिसिटी असिस्टेंट ग्रेड दो पोस्ट कोड 865 के तहत आठ पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा में प्रदेश भर के 1 हजार 279 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। यह परीक्षा भी जिले के छह परीक्षा केंद्रों में शाम को दो से चार बजे तक आयोजित की गई। लिखित परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों में पुख्ता प्रबंध किए गए थे। प्रदेश चयन आयोग हमीरपुर सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि लैबोरेटरी तकनीशियन और पब्लिसिटी असिस्टेंट ग्रेड दो की लिखित परीक्षा हमीरपुर जोन में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।